फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किशोरों समेत छह को पुलिस ने उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/बबेरू। दस वर्षीय बालिका की खेत में हत्या कर शव फेंककर फरार हुए हत्यारों को पुलिस दूसरे दिन भी नहीं खोज पाई। अलबत्ता आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने उठाया है। बबेरू कोतवाली में उनसे पूछताछ की जा रही है। इनमें दो किशोर भी बताए गए हैं। बबेरू कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पुलिस खुलासे के काफी नजदीक पहुंच गई है। जल्द ही अभियुक्त सामने लाए जाएंगे।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार को शाम खेत गई बालिका की हत्या कर दी गई। चेहरे पर कई चोटों के निशान और शरीर के निचले हिस्से के कपड़े अस्त-व्यस्त मिले। स्थिति देखकर यह पूरी आशंका है कि बालिका के साथ दुष्कर्म भी किया गया। पोस्टमार्टम में भी कुछ इसके आसार पाए जाने पर दो सदस्यीय डाक्टरों के पैनल ने स्लाइड बनाई। यह स्लाइड सोमवार को बबेरू कोतवाली के विशेष वाहक के रूप में लखनऊ भेजे गए कांस्टेबल ने लैब में दाखिल कर दी है। जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
बालिका के पिता ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अभी सिर्फ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। स्लाइड रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की धारा लगाने के बारे में फैसला होगा। बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भाष्कर मिश्रा ने मंगलवार को शाम बताया कि शक के आधार पर पूछताछ के लिए करीब छह लोगों को लाया गया है, इनमें दो किशोर भी हैं। सभी से पूछताछ जारी है। निरीक्षक ने बुधवार तक खुलासा हो जाने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

इंसेट---
फोटो परिचय-4-बालिका की हत्या के विरोध में बबेरू में प्रदर्शन करते बुंदेलखंड इंसाफ सेना कार्यकर्ता।
दोषियों को फांसी देने की मांग
बबेरू। बालिका की हत्या के विरोध में मंगलवार को यहां बुंदेलखंड इंसाफ सेना ने प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीओ आनंद कुमार पांडेय को सौंपा। दोषियों को फांसी और बालिका के परिजनों को 50 लाख की मांग की। राष्ट्रीय अध्यक्ष एएस नोमानी सहित अमित भाई पटेल, धर्मेंद्र कुमार, गंगा प्रसाद आदि मौजूद रहे। उधर, सपा नेता व पूर्व सीबीआई अधिकारी अनिल यादव ने बालिका के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। चेतावनी दी कि दोषी शीघ्र गिरफ्तार न हुए तो बबेरू कोतवाली का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर संजय यादव, उमेश यादव, रईस खां, राकेश यादव आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें