फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राप कटिंग में 26 क्विंटल से ज्यादा उत्पादन

विज्ञापन
village,former,SDM,DM,crops - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। डीएम आनंद कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को लामा गांव में किसान भगवानदीन के खेत में अपनी मौजूदगी में गेहूं की क्राप कटिंग कराई। यहां औसत उत्पादन 26.66 क्विंटल प्रति हेक्टेयर पाया गया।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि फसलों की उत्पादकता, राष्ट्रीय अनाज नीति, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों को क्षतिपूर्ति दिलाने में क्राप कटिंग बेहद महत्व रखती है। उन्होंने किसानों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने को कहा। इस मौके पर तहसीलदार अवधेश कुमार निगम, अपर सांख्यिकी अधिकारी राजेश तिवारी सहित एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधि, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल आदि मौजूद रहे। उधर, कृषि विभाग की माने तो इस वर्ष जिले में 23 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन का अनुमान है, जबकि पिछले साल 22 क्विंटल प्रति हेक्टेयर था। उप निदेशक (कृषि) एके माथुर ने बताया कि गेहूं की जल्द ही क्राप कटिंग कराकर उत्पादन औसत निकाला जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें