फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन फ्लाप रहा टीकाकरण लक्ष्य

विज्ञापन
hospital,CHC,covid 19,CMO,doctor - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। कोरोना वैक्सीन में बृहस्पतिवार से 45 वर्ष आयु सीमा भी शामिल करने पर लाभार्थियों की संख्या तो बढ़ी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की सेवाएं पहले ही दिन फ्लाप साबित हुईं। नतीजे में विभाग का निर्धारित 8000 टीकाकरण का लक्ष्य औंधे मुंह गिरा। यह मात्र 2000 के आसपास ही सिमट गया।
विज्ञापन

जनपद के 49 केंद्रों में टीकाकरण किया गया। चालू माह अप्रैल में 78 हजार टीकाकरण का लक्ष्य है। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि अब 45 वर्ष से अधिक आयु वालों को भी टीका लगाया जा रहा है। टीकाकरण का प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। उधर, आयु निर्धारण बदलाव के पहले ही दिन मंडल मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल में अव्यवस्थाएं हावी रहीं। बड़ी संख्या में पहुंचे महिला-पुरुषों को इससे जूझना पड़ा। वृद्धों को घंटों बैठना पड़ा। जिला अस्पताल के नवनिर्मित वैक्सीनेशन कक्षों में कुत्ते भी बैठे देखे गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें