फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: रावण का दहन कर मनाई विजयादशमी

Thu, 22 Oct 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो -43- बबेरू में लंका विजय के बाद भगवान श्रीराम व लक्ष्मण। संवाद
विज्ञापन
बांदा। जिले में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर से कस्बों तक रावण दहन, रामलीला मंचन और दशहरा मिलन समारोह हुए। प्रागी तालाब स्थित रामलीला मैदान में श्रीराम ने रावण का वध किया।
विज्ञापन

पुतला दहन होते ही मैदान जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। शहर में पांच दिवसीय दशहरा मिलन समारोह शुरू हुआ। छोटी बाजार सहित विभिन्न मोहल्लों में लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई और पान खिलाकर शुभकामनाएं दीं। बबेरू में 180वीं रामलीला के समापन पर औगासी रोड स्थित दशहरा मैदान में राम-रावण और लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध का मंचन हुआ।
लक्ष्मण ने मेघनाद और श्रीराम ने रावण का वध किया। रामलीला प्रबंधक नीरज पांडेय ने लोगों को शुभकामनाएं दीं। सुरक्षा के लिए एसडीएम अवनीश त्यागी, कोतवाली प्रभारी संजय द्विवेदी राजावत और कस्बा इंचार्ज प्रवीण सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

नरैनी में न्यू चिल्ड्रेन ग्रुप के बच्चों ने रावण का पुतला तैयार कर श्रीराम और लक्ष्मण की प्रतिमाओं के साथ शोभायात्रा निकाली।
चेयरमैन प्रतिनिधि हरिश्चंद्र सोनाकर की ओर से दशहरा मिलन समारोह हुआ। तिंदवारी के रामलीला मैदान में मेघनाद वध और सुलोचना सती की लीला का मंचन हुआ। बदौसा के फतेहगंज तिराहे पर मां दुर्गा पंडाल समिति ने रावण दहन कराया।

वहीं, अतर्रा के रघुनाथ भवन में श्रीरामचरित मानस समाज की रामलीला के 15वें दिन अहिरावण वध और रावण वध का मंचन हुआ। हनुमान ने अहिरावण का वध कर श्रीराम-लक्ष्मण को मुक्त कराया। इसके बाद श्रीराम ने रावण का अंत किया। लोगों ने जयकारे लगाए। भजनों के साथ चोपाइयाें की प्रस्तुति हुई।

फोटो -43- बबेरू में लंका विजय के बाद भगवान श्रीराम व लक्ष्मण। संवाद

फोटो -43- बबेरू में लंका विजय के बाद भगवान श्रीराम व लक्ष्मण। संवाद

फोटो -43- बबेरू में लंका विजय के बाद भगवान श्रीराम व लक्ष्मण। संवाद

फोटो -43- बबेरू में लंका विजय के बाद भगवान श्रीराम व लक्ष्मण। संवाद

फोटो -43- बबेरू में लंका विजय के बाद भगवान श्रीराम व लक्ष्मण। संवाद

फोटो -43- बबेरू में लंका विजय के बाद भगवान श्रीराम व लक्ष्मण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें