बांदा। नो एंट्री में घुस रहे डंपर को रोकने का प्रयास कर रहे यातायात पुलिस के मुख्य आरक्षी को चालक ने कुचलने की कोशिश की। यातायात पुलिस में तैनात मुख्य आरक्षी शंकर लाल ने थाना बिसंडा में तहरीर दी।
बताया कि 18 अक्तूबर को उसकी ड्यूटी बिसंडा-बांदा मार्ग पर घूरी नो एंट्री पॉइंट पर लगी थी। सुबह करीब सात बजे उसे बिसंडा-ओरन मार्ग पर नो इंट्री प्वाइंट पर लगे सिपाही प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि एक डंपर चालक नो इंट्री में घुसा है।
सूचना पर उसने पॉइंट प्वाइंट पर बैरियर लगा दिया और गाड़ी को रोकने के लिए तैयार हो गया। आरोप है कि डंपर चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और बैरियर को उड़ा दिया और उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए एक पेड़ से जा टकराया।
चालक गाड़ी लेकर वहां से भाग निकला। घटना में उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और पेड़ की डाल भी टूटकर नीचे गिर गई। प्रभारी निरीक्षक सीपी तिवारी ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। (संवाद)