फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: भाजपा की तीन राज्यों में जीत पर निकाला विजय जुलूस

Tue, 05 May 2026 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 23 जीत का जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
बांदा। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय से एक विजय जुलूस निकाला।
विज्ञापन




यह जुलूस बैंडबाजों की धुन पर बाबूलाल चौराहा पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने पटाखे दागे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। इस जीत को प्रधानमंत्री के प्रति जनसमर्थन और जनविश्वास का परिणाम बताया। उन्होंने इसे विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की जीत भी कहा।



राष्ट्रवाद के पुरोधा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मभूमि पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बनी है, जो कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल है। इस अवसर पर अखिलेश श्रीवास्तव, वंदना गुप्ता, विनोद जैन, संतू गुप्ता, उत्तम सक्सेना, दुर्गा चौरसिया, रंजना श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता रज्जन, संतोष राजपूत, वीरेंद्र सक्सेना शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें