फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन ने राहगीर को रौंदा

विज्ञापन
ट्रैक्टर की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ घर। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। अज्ञात वाहन ने 55 वर्षीय पैदल राहगीर को रौंद दिया। दूर तक घिसटने से शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। उधर, तेज रफ्तार बेकाबू ट्रैक्टर की टक्कर मकान और दो दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। घर में सो रही वृद्धा व बालिका घायल हो गई। ट्रैक्टर चालक भाग निकला।
विज्ञापन

मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ गांव के नजदीक शनिवार की रात अज्ञात वाहन ने अज्ञात पैदल राहगीर को कुचल डाला। वाहन में फंसकर दूर तक घिसटने से शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना निरीक्षक रामेंद्र तिवारी ने बताया कि शिनाख्त के लिए मृतक के कपड़े सुरक्षित किए गए हैं।
दूसरी घटना में बीती रात को शहर कोतवाली क्षेत्र के परशुराम तालाब में मस्जिद के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर वासिम अली पुत्र सगीर अली के मकान में जा घुसा। मकान और नजदीक में स्थित दो पक्की दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। घर के अंदर सो रही बशीरन (65) और एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। गृह स्वामी के मुताबिक पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की। न ही ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। यह भी आरोप है कि दुकान में रखे तीन लाख रुपये भी गायब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें