फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की भूमि से तत्काल हटाएं अवरोध

विज्ञापन
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के निर्माण का जल्द ही चित्रकूट में प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यास करने की संभावना के मद्देनजर इसकी तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार को लखनऊ में इसकी कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी/अवनीश अवस्थी ने समीक्षा की। उन्होंने एक्सप्रेसवे के लिए खरीदी जा चुकी जमीनों से अवरोध/अवैध कब्जे तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

केंद्र और यूपी सरकारों के ड्रीम प्रोजेक्ट बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के शिलान्यास की रस्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चित्रकूट में की जानी हैं। एक्सप्रेसवे चित्रकूट के भरतकूप के पास से शुरू हो रहा है। यह बांदा, हमीरपुर, जालौन, औरैया होते हुए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-91 (इटावा-बेवर मार्ग) से लगभग 16 किलोमीटर पहले कुदरैल गांव के पास खत्म होगा। एक्सप्रेस-वे 4 से 6 लेन चौड़ा और 296.07 किलोमीटर लंबा होगा।
शनिवार को लखनऊ में समीक्षा बैठक में मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश अवस्थी ने संबधित एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि निर्माणकर्ताओं (कार्यदायी संस्था) के साथ निर्माण कार्य तैयारियों की समीक्षा करे। यह भी निर्देश दिए कि जो भूमि खरीदी जा चुकी है, उसके अवरोध तत्काल हटवाएं। निर्माण कार्य से पहले दोनों किनारों पर सीमा स्तंभ लगाएं जाए।
विज्ञापन

इसके लिए कार्यदायी नामित कंपनी को तहसीलदार सहयोग करें। कार्यदायी कंपनियों को निर्देश दिया गया है कि पैमाइश/निशानदेही से पूर्व स्थानीय राजस्व अधिकारियों से संपर्क कर लेखपालों के साथ मौके पर जाकर कार्रवाई कराएं। मुख्य कार्यपालक अधिकारी के निर्देशों की इस बैठक के बाद एक्सप्रेसवे निर्माण की शुरुआत की सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
ये कंपनियां बनाएंगी बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे
1. मेसर्स एपको इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड (पैकेज 1 व 2)।
2. मेसर्स अशोका बिल्डकॉन लिमिटेड (पैकेज 3)।
3. मेसर्स ग्वार कांस्ट्रक्शन लिमिटेड (पैकेज 4 व 5)।
4. मेसर्स दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड (पैकज 6)।
155 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण बाकी
बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे निर्माण की शुरुआत के लिए भले ही तैयारियां पूरी की जा रही हैं, लेकिन अभी भी इसकी जमीन का शत-प्रतिशत अधिग्रहण/खरीद नहीं हो सकी है। सातों जिलों में 155 हेक्टेयर से ज्यादा भूमि की खरीद/अधिग्रहण बाकी है। यह लगभग पांच फीसदी है। शनिवार को तैयारियों की समीक्षा बैठक में यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी ने भी बताया है कि अभी 95 फीसदी भूमि अधिग्रहीत हुई है।
विज्ञापन

जमीन अधिग्रहरण की ताजा स्थिति (जमीन हेक्टेयर में)
जिला प्रस्तावित अधिग्रहीत शेष फीसदी
चित्रकूट 127.4967 126.147 1.3563 98.94
बांदा 793.1834 761.9186 30.6714 95.91
हमीरपुर 694.2007 673.258 20.7837 96.98
महोबा 316.663 309.9815 6.6815 97.89
जालौन 958.5484 र 892.3764 45.2592 93.1
औरैया 543.6756 497.8108 45.0666 91.7
इटावा 209.8753 205.3946 5.3368 97.87
योग 3643.6431 3462.1579 155.1555 95.01
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे एक नजर में
- लागत- 14,89,09 करोड़
- जनपद- 07
- प्रभावित गांव- 182
- प्रस्तावित क्षेत्रफल- 3643.6431 एकड़
- किसानों की संख्या- 20,461
- बैनामों की संख्या- 10,344
- किसानों को भुगतान की प्रस्तावित राशि- 18 अरब 43 करोड़ 68 लाख 84 हजार 635 रुपये
- स्टांप शुल्क- 98 करोड़ 79 लाख 30 हजार 153 रुपये
- निबंधन शुल्क- 14 करोड़ 71 लाख 15 हजार 468 रुपये
- कुल धनराशि- 19 अरब 57 करोड़ 19 लाख 30 हजार 256 रुपये
- अधिग्रहीत/क्रय भूमि- 3462.1579 हेक्टेयर
- क्रय के लिए अवशेष भूमि- 155.1555 हेक्टेयर
- कुल खरीदी/अधिग्रहीत भूमि का प्रतिशत- 95.01
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें