फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वसूली में छह लोगों को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। केन नदी से बोरियों में बालू भरकर शहर में बेचने वाले ई-रिक्शा चालकों से 100-100 रुपये वसूल रहे छह युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इन्हें बजरंग दल का बताया जा रहा है। देर रात तक यह सब कोतवाली में रखे गए थे। पुलिस को तहरीर का इंतजार था।
विज्ञापन

उधर, देर शाम कोतवाली में बड़ी संख्या में बजरंग दल आदि संगठनों के कार्यकर्ताओं का जमघट लग गया और हिरासत में लिए गए युवकों को निर्दोष बताते हुए छोड़ने की मांग की। नारे भी लगाए। देर रात तक यह जारी था। सोमवार को दोपहर रोजमर्रा की तरह केन नदी भूरागढ़ घाट से बोरियों में बालू भरकर बेचने को ले जा रहे ई-रिक्शा चालकों से केन नदी पुल के पास कुछ युवक जबरन 100-100 रुपये वसूल रहे थे। कई रिक्शा चालकों ने इसका विरोध किया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आधा दर्जन युवकों को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई।
उधर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में इनमें से कुछ युवक यह कहते मिले कि वह बजरंग दल के हैं और बंगाल में हिंसा पीड़ितों की सहायता के लिए दो लाख रुपये की मदद भेजनी है, उसी के लिए यह वसूली कर रहे हैं। युवा कांग्रेस नेता केशव पाल भी मौके पर पहुंचे और अवैध वसूली का विरोध जताया। उधर, देर शाम कोतवाली प्रभारी भास्कर मिश्र ने बताया कि युवकों को कोतवाली में रखा गया है। शिकायतकर्ताओं की तलाश की जा रही है। किसी ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें