फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Use tablet to make future, Divisional Commissioner advised students

विज्ञापन
टैबलेट प्राप्त करने वाले लाभार्थी छात्र-छात्राओं के साथ मंडलायुक्त, भाजपा जिलाध्यक्ष, जेडीसी व ? - फोटो : BANDA
विज्ञापन
फोटो-06बीएनडीपी-12 : टैबलेट प्राप्त करने वाले लाभार्थी छात्र-छात्राओं के साथ मंडलायुक्त, भाजपा जिलाध्यक्ष, जेडीसी व सीडीओ आदि। संवाद
विज्ञापन

टैबलेट का इस्तेमाल भविष्य बनाने में करें
सबहेड
मंडलायुक्त ने छात्र-छात्राओं को दी सलाह
क्रासर-
मंडल के 138 छात्रों को टैबलेट का तोहफा
मुख्यमंत्री अभ्युदय में पहले चरण का हुआ आगाज
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। शिक्षित युवाओं को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में टैबलेट सौंपते हुए मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हवाले से कहा कि टैबलेट का इस्तेमाल अपना भविष्य बनाने में करें। यह योजना छात्र-छात्राओं के लिए वरदान साबित हो रही है।
विज्ञापन

गुरुवार को आदर्श बजरंग इंटर कालेज सभागार में आयोजित मंडल स्तरीय टैबलेट वितरण समारोह में 138 छात्र-छात्राओं को सरकार की ओर से यह टैबलेट मुफ्त प्रदान किए गए। आयुक्त ने उनसे कहा कि इनकी मदद से प्रतियोगी परीक्षाओं की अच्छे से तैयारी करें। यह मुख्यमंत्री का उपहार है। भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने कहा कि मुख्यमंत्री ने गरीब छात्र-छात्राओं के लिए यह योजना शुरू की है। समाज के हर वर्ग को इसका लाभ मिल रहा है। संयुक्त विकास आयुक्त रमेशचंद्र पांडेय और मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य ने भी लाभार्थी छात्र-छात्राओं को दृढ़ संकल्प और इच्छा शक्ति के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने को प्रेरित किया। समारोह में कुछ छात्र-छात्राओं ने भी विचार व्यक्त किए। छात्रा ललित (चित्रकूट) और राजेश कुमार (बांदा) ने कहा कि टैबलेट उनका भविष्य संवारने में बड़ा मददगार बनेगा। समारोह में पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, सभासद राकेश गुप्ता, उप निदेशक समाज कल्याण एएम भारती, उप निदेशक (सूचना) भूपेंद्र सिंह यादव, समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह सहित संबंधित अधिकारी व मंडल के चारों जनपदों के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें