फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मिट्टी की सेहत बचाने के लिए गोबर की खाद का करें प्रयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से पलरा गांव में किसानों की क्षमता विकास को प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कृषि विज्ञानियों ने कहा कि किसान खेतों की मृदा (उर्वरा शक्ति) बढ़ाने के लिए गोबर खाद व इससे तैयार जीवामृत आदि का प्रयोग करें।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पौध सुरक्षा डाॅ.चंचल सिंह ने फसलों के समेकित स्वास्थ्य प्रबंधन पर जानकारी दी। उन्होंने नत्रजन, सल्फर तथा पोटेशियम के उपयोग के बारे में भी बताया। कहा कि यह मृदा में बहुत कम पाए जाते हैं। जबकि सूक्ष्म पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन इत्यादि प्रचुर मात्रा में होते हैं। जो मृदा के साथ-साथ फसलों को भी स्वस्थ रखने मे बहुत ही उपयोगी होते हैं।
मृदा के स्वस्थ रहने पर फसल भी स्वस्थ रहेगी और कीट-व्याधियों का प्रकोप अपेक्षाकृत कम होगा। समाजसेवी राकेश बाजपेयी ने सामुदायिक खेती पर चर्चा की। पशु चिकित्सक डॉ.आशीष गुप्ता ने पशुओं को स्वस्थ रखने के लिए इनके आहार व आवास प्रबंधन पर किसानों को प्रशिक्षित किया। सहकारी समिति पलरा अध्यक्ष सुरेश कुमार तिवारी व डीएन अवस्थी के अलावा किसान गंगासागर, बृजभूषण तिवारी, रामनारायण व सत्यनारायण सहित 50 किसानों ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें