बांदा। 36वां उर्स नियाजिया शुक्रवार को खत्म हो गया।
बृहस्पतिवार को सुबह कुरानख्वानी और फातेहा के साथ शुरूआत हुई थी। पहले
दिन दोपहर को और रात में महफिले समां में कव्वालियां हुईं।
दूसरे
दिन जुमा की नमाज के बाद महफिले समां में आगरा के कव्वाल अल्ला नूर और
कम्हरिया (हमीरपुर) के कव्वाल असलम निजामी ने कलाम पेश किए।
इस
मौके पर सज्जादानशीन डॉ.अब्दुल हफीज नियाजी (गुलाम साबिर) समेत पूर्व
चेयरमैन अब्दुल हफीज फारूकी (चचा), नगर पालिका सदस्य लल्लू खां, डॉ.शरीफ,
हुबाब बांदवी, तारिक, शीबू नियाजी आदि शामिल रहेे।