यूरिया खाद की नई खेप आने पर किसानों को प्रति बोरी लगभग 10 से 20 रुपये ज्यादा भुगतान करना होगा। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि नई दरों के मुताबिक यूरिया 334 और नीम कोटेड यूरिया खाद की बोरी 348 रुपये में मिलेगी।
पुराने स्टॉक की खाद पुरानी दरों पर ही मिलेगी। गौरतलब है कि अभी तक यूरिया प्रति बोरी 318 रुपये और नीम कोटेड यूरिया की कीमत 337 रुपये थी। डीएपी 1144.50, एनपीके 1053.50 रुपये, 923 रुपये और 1048 रुपये प्रति बोरी में मिलेगी। एमओपी 800 रुपये प्रति बोरी बिकेगी।