मानिकपुर (चित्रकूट)। हल्दी डांडी सहकारी समिति में शुक्रवार सुबह खाद लेने पहुंचे किसानों का सब्र जवाब दे गया।
विज्ञापन
एक-एक बोरी खाद का टोकन देने और वितरण अगले दिन करने की बात पर नाराज किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद किसानों ने मानिकपुर-सतना मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ।
खेतों में बोआई का समय है और सहकारी समिति में खाद की किल्लत किसानों की परेशानी बढ़ा रही है। किसानों का कहना था कि बोआई के समय उन्हें पर्याप्त खाद की जरूरत है। एक बोरी खाद से खेतों में काम नहीं चलने वाला है। किसानों ने मांग की कि उनके खेतों के रकबे के हिसाब से खाद दी जाए। इससे समय से बोआई हो सके।
सूचना पर एसडीएम मानिकपुर विपिन कुमार द्विवेदी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और जरूरत के अनुसार खाद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। हालांकि, एसडीएम ने सड़क जाम होने की बात से इन्कार किया।