फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बांदा में किशोरी संग चाचा ने किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Tue, 23 Feb 2021 07:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बांदा में घर में सो रही 13 वर्षीय किशोरी को सोमवार की रात रिश्ते का पारिवारिक चाचा युवक उठा ले गया और अपने घर में दुष्कर्म किया। रातभर अपने कब्जे में रखा। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


मंगलवार को किशोरी का जिला महिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। सोमवार को किशोरी अपने घर के आंगन में परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सो रही थी। इस बीच आधी रात के बाद किशोरी के रिश्ते का चाचा दीवार फांदकर आंगन पर पहुंचा और किशोरी का मुंह दाबकर अपने घर उठा ले गया।

वहां किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। सारी रात अपने साथ रखा। शौच को उठे पिता ने बेटी को बिस्तर पर न देखा तो खोजबीन शुरू की। शक के आधार पर परिजन युवक के घर पहुंच गए। वहां किशोरी को बंद कमरे में पाया। परिवार के लोगों ने उसे बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को किशोरी का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर जय श्याम शुक्ला ने बताया कि पिता की तहरीर पर धारा 354 व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करके किशोरी का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। दुष्कर्म की पुष्टि होने पर इसकी धारा भी बढ़ाई जाएगी। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें