बांदा। पुलिस लाइन परिसर में स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार की रात अज्ञात चोर टुल्लू पंप व पाइप चोरी कर ले गए। प्रधानाध्यापक ने सिविल लाइन चौकी को सूचना दी है। बीएसए हरिश्चंद्रनाथ का कहना है कि यहां पहले भी पंखे आदि चोरी हो चुके हैं।