फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बांदा में दो ट्रकों की भीषण टक्कर, एक की मौत, तीन घंटे तक मलबे में फंसे रहे चालक और क्लीनर

Tue, 12 Jan 2021 10:17 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
बांदा में दो ट्रकों की आमने सामने हुई टक्कर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बांदा के तिंदवारी में देहात कोतवाली के महोखर गांव के पास मंगलवार सुबह दो ट्रकों के आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बालू लदे ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे खाली ट्रक के चालक व खलासी ट्रक की केबिन में फंस गए। देहात कोतवाली पुलिस व यूपी 112 के जवानों ने घायलों को क्रेन की सहायता से बाहर निकाल जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


ट्रक चालक के शव को मोर्चरी में रख परिजनों को सूचना दी गई है। देहात कोतवाली के महोखर गांव के पास नेशनल हाईवे पर मंगलवार तड़के करीब पांच बजे फतेहपुर की ओर जा रहे बालू भरे ट्रक और बांदा आ रहे खाली ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक खाली ट्रक दूसरी साइड में जाकर सामने से आ रहे बालू भरे ट्रक में जा भिड़ा।

जिसमें बालू भरे ट्रक के चालक पूरन (31) पुत्र सोहनलाल निवासी सेमरी थाना ललौली, फतेहपुर की केबिन में घटना के समय ही मौत हो गई। खाली ट्रक के चालक रोहित यादव (32) पुत्र हरिश्चंद्र, खलासी मिंकू 30 पुत्र राम उजागर निवासीगण रमवापुर थाना रगौली जिला बस्ती ट्रक के केबिन में फंस गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे से गुजर रहे ट्रक चालकों की सूचना पर पहुंचे यूपी 112 के जवान काफी मशक्कत के बाद भी घायलों को बाहर नही निकाल पाए। कुछ ही देर में देहात कोतवाली प्रभारी समेत भारी पुलिस बल भी पहुंच गया। क्रेन की मदद से पहले ट्रकों को अलग किया गया फिर ट्रक के केबिन के मलबे को क्रेन से अलग कर 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाल एंबुलेंस  से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें