बांदा में नरैनी थाना क्षेत्र के मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित नरैनी (बांदा) तहसील की बिल्हरका बालू खदान में सोमवार की रात पट्टाधारक कंपनी के लोग आपस में भी भिड़ गए। इस दौरान हुई फायरिंग से एक युवक घायल हो गया। फायरिंग में घायल होने वाला युवक पड़ोसी जनपद फतेहपुर के नरैचा गांव का बताया गया है।
घायल युवक को उसके साथी जिला अस्पताल से आननफानन रेफर कराकर कानपुर ले गए। पुलिस फिलहाल घटना से अनभिज्ञता जता रही है। केन नदी घाट में बिल्हरका खदान में महादेव कांस्ट्रैक्शन कंपनी के नाम खदान का पट्टा बताया गया है। यही कंपनी खनन करा रही है। सोमवार की रात करीब साढ़े 11 बजे खदान के रास्ते में पुलिया पर खदान कंपनी के कुछ लोग बैठे हुए थे।