फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बांदा में डीएम ने दो खदानों में मारा छापा, 14 ट्रक सीज, फतेहपुर की सीमा में बेंदा घाट का किया निरीक्षण

Sun, 31 Jan 2021 09:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
बेंदा घाट बालू खदान में निरीक्षण करते डीएम आनंद कुमार सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बांदा जिले की फतेहपुर सीमा के पास बेंदा घाट में चल रही बालू खदानों का रविवार को शाम डीएम आनंद कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। यहां खदान नंबर एक में डीएम घाट तक गए। यहां उन्हें 7 ओवरलोड ट्रक नजर आए। इन्हें सीज करा दिया।
विज्ञापन


यहां पीटीजेड कैमरा नहीं लगाया गया है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग भी बंद पाई गई। खदान नंबर चार में भी निरीक्षण किया। यहां भी सात ट्रक ओवरलोड मिले। इन्हें भी सीजकर बेंदा घाट पुलिस चौकी की सुपुर्दगी में दिया गया।

डीएम ने दोनों खदानों में चल रहा खनन देखा। यहां पट्टाधारकों के कंप्यूटर और अन्य अभिलेख चेक किए। यहां भी सात ओवरलोड ट्रक बेंदा पुलिस के हवाले किए गए। खदान नंबर दो में खनिज अधिकारी को जांच के लिए भेजा। डीएम ने कहा कि जांच में और गड़बड़ियां सामने आईं तो उस पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पूरी तरह लगाम लगाई जाएगी। डीएम के साथ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सुधीर सिंह (आईएएस), सीओ अजय भदौरिया, खनिज अधिकारी सुभाष सिंह सहित स्थानीय पुलिस भी मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें