फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा के बेटे की फिल्म मास्साब टैक्स फ्री हो

विज्ञापन
Up Board,film,DM,Lucknow-Agra Expressway was built by holiday cattle,banda - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश के अपर निदेशक और बांदा के पूर्व जिलाधिकारी हीरालाल (आईएएस) ने बांदा के युवा अभिनेता द्वारा बनाई गई फिल्म मास्साब को टैक्स फ्री करने का अनुरोध प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (वाणिज्य कर एवं मनोरंजन) से किया है।
विज्ञापन

सोमवार को अपर निदेशक ने अपर मुख्य सचिव को भेजे पत्र में कहा कि बांदा जिले के युवा अभिनेता ने प्राइमरी शिक्षा पर आधारित बेहतरीन फिल्म मास्साब बनाई है। इसकी प्रशंसा हर स्तर पर हो रही है। अपर निदेशक ने कहा कि उन्होंने भी यह फिल्म देखी है। बहुत प्रेरणादायी और उपयोगी है। कहा कि बांदा में डीएम रहते हुए 14 मई 2019 को उन्होंने पत्र भेजकर इस फिल्म को टैक्स फ्री करने का अनुरोध किया था।
अपर निदेशक ने कहा कि फिल्म बांदा में ही बनाई गई है। अभिनेता ने एक गांव से निकलकर फिल्म अभिनय, लेखन और उद्यमशीलता में अपना स्थान बनाया है। फिल्म के प्रचार प्रसार से शिक्षा में सुधार होगा। इसका लाभ जनमानस को मिलेगा। अपर निदेशक ने इस पत्र की प्रति अपर मुख्य सचिव (सूचना एवं जनसंपर्क विभाग) आयुक्त (वाणिज्यकर एवं मनोरंजन), लखनऊ को भी भेजी है।
विज्ञापन

-------------------
फोटो परिचय-13- जेएन कॉलेज सेमेस्टर परीक्षा में चेकिंग करते प्राचार्य डॉ. केएस कुशवाहा व आंतरिक उड़ाका दल के सदस्य।
आंतरिक सचल दल ने पकड़े 11 नकलची
बांदा। पंडित जेएन कॉलेज में चल रही 13 महाविद्यालयों की सेमेस्टर परीक्षा में सोमवार को महाविद्यालय के आंतरिक उड़ाका दल ने छापा मारकर 11 छात्रों को नकल करते रंगे हाथ पकड़ा। इन सभी का रिस्टीकेशन कर दिया गया है।
महाविद्यालय में आठ फरवरी से एलएलएम, एलएलबी, एग्रीकल्चर एवं एमएससी की परीक्षाएं चल रहीं हैं। यह 25 फरवरी तक चलेंगी। 2530 छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। सोमवार को सुबह की पाली में प्राचार्य डॉ. केएस कुशवाहा के नेतृत्व में महाविद्यालय के आंतरिक उड़ाका दल ने सघन तलाशी अभियान चलाया। कई कक्षों में नकल कर रहे 11 छात्रों को नकल सामग्री समेत पकड़ा। इन सभी को रिस्टीकेट करके कड़ी चेतावनी दी गई। इससे पूर्व प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई। प्राचार्य ने बताया कि परीक्षाओं को नकल विहीन और सुचितापूर्वक कराया जा रहा है। (संवाद)
-----------------
फोटो परिचय-14- सुभाषचंद्र मिश्रा।
सुभाष बने आर्यावर्त सनातन महासभा प्रदेश महामंत्री
बांदा। आर्यावर्त सनातन महासभा में बांदा जनपद निवासी सुभाषचंद्र मिश्रा को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। साथ ही उन्हें चित्रकूटधाम के चारों जनपदों का प्रभार भी दिया गया है। श्री मिश्र ने बताया राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश पांडेय ने यह उनकी नियुक्ति की है। उन्हें सनातन धर्म को मजबूत करने तथा लोगों को सनातन के प्रति जागरूक करने का दायित्व सौंपा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें