फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय झांसी परीक्षा में 47 गैरहाजिर

Wed, 11 Mar 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय झांसी की परीक्षा में मंगलवार को 47 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। परीक्षा शुरू हुए सप्ताह भर हो गए, पर इस साल परीक्षा में अभी तक महाविद्यालयों में एक भी नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन


पंडित जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज में शाम की पाली में बीए फाइनल हिंदी साहित्य सेंकेड पेपर में पंजीकृत 295 परीक्षार्थियों में 4 अनुपस्थित रहे। एमए फाइनल अर्थशास्त्र द्वितीय प्रश्नपत्र में 4 ने परीक्षा छोड़ दी।

सुबह की पाली में एमए फाइनल संस्कृत में पंजीकृत 8 में सभी उपस्थित रहे। एमए प्रीवियस अर्थशास्त्र द्वितीय प्रश्नपत्र में 76 में 4, बीएससी द्वितीय वर्ष इंडिस्ट्रियल माइक्रो बायलोजी में 8 में एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा।
विज्ञापन


राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में शाम की पाली में एमए फाइनल अर्थशास्त्र सेकेंड पेपर,संस्कृत सेकेंड पेपर, बीए फाइनल हिंदी साहित्य सेकेंड पेपर में पंजीकत 42 छात्राओं में सभी उपस्थित रहीं। सुबह पाली में एमए अर्थशास्त्र सेकेंड पेपर में तथा एमए प्रीवियस संस्कृत सेकेंड पेपर में पंजीकृत छह परीक्षार्थियों में सभी मौजूद रहीं।

एकलव्य महाविद्यालय में 47 में दो ने परीक्षा छोड़ी। राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में 127 परीक्षार्थियों में एक गैरहाजिर रहा। राजा देवी डिग्री कॉलेज में मंगलवार को पंजीकृत कुल 4 परीक्षार्थियों में सभी हाजिर रहे। प्राचार्य शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को लगभग 1500 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

उर्दू के 28 परीक्षाथियों ने छोड़ी परीक्षा
बांदा। यूपी बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को 28 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सोमवार को शाम की पाली में 135 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इंटरमीडिएट उर्दू प्रथम प्रश्नपत्र में पंजीकृत 335 परीक्षार्थियों में 28 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा से किनारा कर लिया। हाईस्कूल गृह विज्ञान केवल प्रश्नपत्र में पंजीकृत सिर्फ एक परीक्षार्थी उपस्थित रहा।


सोमवार को शाम की पाली में इंटर जीव विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र में पंजीकृत 1906 परीक्षार्थियों में 114 गैरहाजिर रहे। औद्योगिक संगठन प्रथम प्रश्नपत्र में पंजीकृत 255 में 242 मौजूद रहे। 13 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। हाईस्कूल सिलाई केवल प्रश्नपत्र में पंजीकृत 254 में 8 परीक्षार्थी गायब रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें