फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास की बीम टेढ़ी, खतरे का सिगनल

Thu, 01 Sep 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
रेलवे अंडर ब्रिज में पानी भरने से झुकी बीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। यहां से झांसी और कानपुर रेलवे ट्रैक पर बांदा रेलवे स्टेशन से कुछ किलोमीटर दूर दुरेड़ी गांव के पास रेलवे की की ओर से हाल ही में ही लगभग तीन-तीन करोड़ रुपये की लागत से बनवाए गए रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी) में बरसात का पानी भरा रहने से बीम टेढ़ी हो गई है। ऐसे में ही इस अंडर पास के ऊपर से दो दर्जन से ज्यादा एक्सप्रेस और पैसेंजर यात्री ट्रेनें गुजारी जा रही हैं। रेलवे ने एहतियात के तौर पर यहां ट्रेनों की रफ्तार को काफी कम करके मात्र 30 किलोमीटर प्रति घंटा कर दिया है।
विज्ञापन


बांदा रेलवे स्टेशन से कुछ किलोमीटर दूर रेलवे ने हाल ही में भूमिगत (अंडर पास) रास्ते बनवाए हैं। इनमेें पानी का निकास न होने से बारिश का पानी भर गया है। अंडर पास पूरी तरह डूबे हुए हैं। ग्रामीणों का रास्ता भी ठप हो गया है। उधर, लगातार पानी भरे रहने से एक बीम झुक गई है। उसके बावजूद ट्रेनों का गुजरना जारी है। उधर, इस बारे में रेलवे के सहायक अभियंता सुभाष गिरि का कहना है कि अंडर पास में काम चल रहा है। सुरक्षा के सभी प्रबंध किए गए हैं। यहां कोई खतरा नहीं है। उधर, रेलवे के सीनियर सेक्शन अधिकारी ने बताया कि आरयूबी की सात बीमों में एक कुछ झुक गई हैं। इसे जल्द ही ठीक कराया जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेनों को यहां से सिर्फ 30 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से निकाला जा रहा है। जबकि सामान्य रफ्तार 100 किलोमीटर है। उधर, रेलवे इंस्पेक्टर आफ वर्क्स (आईओडब्ल्यू) एसके श्रीवास्तव को बीम टेढ़ी होने की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि रेल पथ निरीक्षक लगातार निरीक्षण करते रहते हैं। उन्होंने ऐसी कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें