बांदा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से अंडर-19 क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इसमें 14 खिलाड़ियों को चुनन के साथ ही तीन खिलाड़ी स्टैंड बाई के रूप में शामिल किए गए हैं।
भागवत प्रसाद क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में खेले गए ट्रायल मैच में टीम-ए और बी के बीच मुकाबला हुआ। टीम-ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। राहुल ने 19 रन, देवांश ने 15 रन, अजय कुशवाहा ने 41 रन, स्वामी चिन्मय ने 51 रन, राधेश्याम गुप्ता ने 19 और अक्षत नामदेव ने 21 रनों का स्कोर बनाया। टीम-ए ने 308 रन का स्कोर खड़ा किया। उधर, बी टीम के दीपेंद्र ने तीन व अनिल ने दो विकेट लिए।
जवाब में टीम-बी के सलामी बल्लेबाज अभिषेक ने शानदार शतक के साथ 102 रन बनाए। वरुण दीक्षित ने अर्ध शतक बनाया। पूरी टीम 269 रन ही बना सकी। टीम-ए के गेंदबाज अर्जुन ने 3 ने विकेट लिए। आशुतोष राज वैभव और आदित्य ने एक-एक विकेट गिराया। चयनकर्ता (सेलेक्टर्स) डीआर क्रिकेट एकेडमी के सलमान हाशमी सहित शरद कुमार और सुजीत पांडेय तथा मनोज मिश्रा रहे। आयोजन में भागवत क्रिकेट एकेडमी कोच ललित कुमार और कृष्णा का खास योगदान रहा। इस मैच के माध्यम से कुल 16 खिलाड़ी चुने गए। तीन खिलाड़ियों को स्टैंड बाई के रूप में शामिल किया गया। यह जानकारी डीसीए सचिव वासिफ जमां खां ने दी।
अंडर-19 के लिए चयनित खिलाड़ी
अक्षत नामदेव (कप्तान), वरुण दीक्षित (उप कप्तान), स्वामी चिन्मय, राहुल सिंह, राधेश्याम गुप्ता, शांतनु चौहान (विकेट कीपर), सौरभ सिंह, अनिल सिंह, अखिल द्विवेदी, अनुज, अर्जुन, देवांश, स्कंद भारद्वाज, वैभव त्रिवेदी। इनके अलावा स्टैंड बाई के रूप में पियूष गुप्ता, वीर प्रताप, राहुल यादव शामिल किए गए हैं। यह टीम गुरुवार (2 जून) को सुबह टीम कोच मैनेजर सलमान और सुदीप पांडेय के साथ फतेहपुर रवाना होगी। वहां जोनल मैच में भाग लेगी।