फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: प्रधान को दो युवकों ने मारी गोली, हालत गंभीर

विज्ञापन
रामलाल जयन - फोटो : संवाद
विज्ञापन
अतर्रा (बांदा)। बिसंडा थाना क्षेत्र के तेंदुरा गांव में सपा समर्थित अनुसूचित जाति के प्रधान को उनके घर के प्लाॅट में घुसकर दो युवकों ने गोली मार दी। एक गोली उनके बाएं हाथ और दूसरी पेट में लगी है।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल प्रधान को जिला अस्पताल भेजा है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दूसरा भाग गया। बिसंडा थाना क्षेत्र के तेंदुरा गांव निवासी प्रधान रामलाल जयन (50) शनिवार को दोपहर मकान के प्लाॅट में खाना खाने आए थे। उनके साथ पारिवारिक लोग भी बैठे थे।
प्रधान के मुताबिक, तभी गांव का संदीप तोमर उनसे मिलने आ गया। प्लाट का मेन गेट खुला था, संदीप के बाद कुलदीप पंडित नशे में प्लाट में घुस आया, और उसके पीछे से गांव का राघव सिंह भी आ गया। राघव ने प्रधान को देखते ही 315 बोर के तमंचे से गोली चला दी। गोली प्रधान के बाएं हाथ में लगी। दूसरी गोली कुलदीप 315 बोर के तमंचे से मार दी। जो प्रधान के पेट में लग गई। गोली लगने से वह लहुलुहान होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें पीएचसी ले गए। डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्रधान ने दिए वीडियो बयान में रंजिश का हवाला नहीं दिया है, हालांकि इतना बताया है कि यह हमला उन पर 13वीं बार हुआ है। जिला अस्पताल में प्रधान की हालत स्थिर बताई जा रही है। रामलाल जयन तेंदुरा गांव से तीसरी बार प्रधान चुने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें