बांदा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी। उनके पास से बीमा संबंधी कागजात पुलिस को मिले हैं, जिसके आधार पर पुलिस शिनाख्त का प्रयास कर रही है।
शुक्रवार की देर रात करीब नौ बजे बांदा-झांसी नेशनल हाईवे पर मटौंध थाना क्षेत्र अंतर्गत मुड़ेरी गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
हेलमेट न लगाने से दोनों युवकों के सिर पर आईं गंभीर चोटें मौत की वजह मानी जा रही हैं। राहगीरों की सूचना पर पुलिस उन्हें जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टर ने मौत की पुष्टि कर दी। शवों को मोर्चुरी में रखा गया है। उनकी पहचान नहीं हो सकी। मृतकों की आयु 25 से 30 वर्ष बताई गई है।