बांदा। अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों ने फांसी लगाकर
जान दे दी। एक ने घर में और दूसरे ने खेत में पेड़ में फांसी लगाई। परिजन
आत्महत्या की वजह नहीं बता सके। अन्य घटना में युवती ने जहर खाकर जान देने
की कोशिश की।
देहात कोतवाली क्षेत्र के चटचटगन गांव का मिथलेश (18)
पुत्र चुनूबाद मंगलवार को दोपहर घर से निकला था। देर शाम ग्रामीणों ने
गांव से कुछ दूर खेत में पेड़ पर उसका शव फांसी पर टंगा देखा।
पिता
ने बताया कि मंगलवार को सुबह उसने मिथलेश को खर्च के लिए एक हजार रुपये
दिए थे। फांसी क्यों लगाई? किसी को पता नहीं। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर
का था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम
कराया।
दूसरी घटना में देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव में
अतुल (24) पुत्र देशराज ने बुधवार को सुबह कमरे में सीलिंग हुक से रस्सी से
फांसी लगा ली।
परिजनों ने शव को नीचे उतारा। मृतक बाइक मैकेनिक
था। मां मंतो ने बताया कि फांसी का कारण पता नहीं है। एक अन्य घटना में
स्वराज कालोनी निवासी रोशनी (20) पत्नी राजा ने बुधवार को सुबह जहर खा
लिया।