फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

Wed, 06 Jul 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। इनमें से एक युवक की मौत वाहन की टक्कर से हुई है, जबकि दूसरे की जान साइकिल सवार से टकराकर गिरने से गई है। अन्य हादसों में चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


तिंदवारी थाना क्षेत्र के जौहरपुर गांव निवासी जगपत सिंह (45) पुत्र अलख नारायण सिंह मंगलवार की रात बाइक से तिंदवारी से गांव जा रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिंदवारी थाना क्षेत्र के जसईपुर गांव के नजदीक किसी वाहन ने टक्कर मार दी।

लगभग आधे घंटा तक वहीं तड़पता रहा। सूचना पर आई तिंदवारी पुलिस ने पीएचसी पहुंचाया। वहां से जिला अस्पताल लाते समय मौत हो गई। डाक्टरों के मुताबिक चेहरे, सीने और सिर में गंभीर चोटों से मौत हुई। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। जगपत सिंह खेती-किसानी करता था। उसके एक पुत्र और एक पुत्री हैं।
विज्ञापन


अन्य घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के नगलापुरवा निवासी जगनंदन उर्फ राजा (30) पुत्र माता प्रसाद मंगलवार की रात बाइक पर बाघा गांव से घर जा रहा था। रास्ते में उसकी बाइक साइकिल सवार से टकरा गई। बाइक से गिरे राजा के सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के तीन पुत्र हैं। साइकिल सवार राकेश (35) निवासी बाघा भी घायल हो गया।

उधर, चिल्ला थाना क्षेत्र के बरेठीकलां गांव निवासी राजू (26) पुत्र कृपाली साइकिल से चिल्ला गांव जाते समय दोहतरा और तारा गांवों के बीच कार की टक्कर से घायल हो गया। चालक कार लेकर भाग निकला। एक अन्य घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के कैरी गांव निवासी कुंती (60) पत्नी अंबिका प्रसाद बुधवार को दोपहर अपने पुत्र मनोज के साथ बाइक से मूंगुस गांव जाते समय तिंदवारी थाना क्षेत्र के सहिंगा गांव के पास बाइक से गिरकर घायल हो गई।

बांदा-नरैनी रोड पर शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव के पास टेंपो पलटने से उसमें सवार राजाबाबू (40) पुत्र घसीटा निवासी सोहाना और मुन्नी (45) पत्नी सैकू निवासी निवादा (गिरवां) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य सवारियों को मामूली चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें