कटरा कालिंजर में मकान गिरने से दबकर मरीं बकरियां और मलबा हटाते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
कालिंजर। बारिश ने विधवा को बेघर कर दिया। बारिश से ढहे मकान में वह तो बच गई लेकिन उसकी पूंजी 11 बकरियां मलबे में दब गईं। इनमें से पांच मर गईं। पड़ोसियों ने आनन-फानन मलबा हटाकर घायल बकरियों को निकाला।
विधवा आधा पत्नी आनंदी अंत्योदय कार्ड धारक है। खपरैलदार मकान में रहती है। बुधवार को वह शौच को गई थी इसी बीच उसका मकान ढह गया। मोहल्ले वालों ने मलबा हटाकर अंदर बंधी बकरियों को बाहर निकाला।
इनमें पांच की मौत हो गई। सात घायल हो गईं। पशु चिकित्सा विभाग का ड्रेसरमैन यहां नियुक्त है लेकिन वह कभी कभार ही यहां आता है। उसके न रहने से घायल बकरियों को इलाज नहीं हो पाया। लेखपाल मजीद और ग्राम प्रधान रामबहोरी कुशवाहा मौके पर पहुंचे और विधवा को 500 रुपये दिए। साथ ही राशन का भरोसा दिलाया। ड्रेसर के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।