फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमएस ने दो कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा

Tue, 09 Aug 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान अस्पताल कर्मियों को निर्देश देते सीएमएस किशोरी लाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। मंगलवार को जिला अस्पताल में मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. किशोरी लाल ने निरीक्षण के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरत रहे दो कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है। कई को चेतावनी भरे लहजे में फटकार लगाई। अधीक्षक को मरीजों ने बताया कि वीको और सीरिंज बाजार से लानी पड़ रही है। इस पर नर्सों ने सफाई दी कि यह दोनों सामग्री कम आ रही हैं। कूलर, दीवार और बिजली के बोर्डों में गंदगी देखकर सीएमएस ने उसी समय उनकी सफाई कराई। बेड पर गंदी चादर देखकर नर्स को फटकारा। टूटी व्हील चेयर और खिड़कियां के शीशे आदि बदलाने को कहा।
विज्ञापन


दवा बांट रहे कर्मचारियों की कार्यशैली पर असंतोष जताते हुए उनकी क्लास लगाई। तीन दिन पहले अधीक्षक ने फार्मेसिस्ट अमर सिंह को आदेश दिया था कि अस्पताल में उपलब्ध दवाओं की सूची जगह-जगह लगा दें। जो दवाएं उपलब्ध न हों, उनके आगे क्रास लगा दें। लेकिन अब तक सूची नहीं चस्पा की गई। इस पर अधीक्षक ने फार्मेसिस्ट से स्पष्टीकरण मांगा है। उधर, एनआरसी में तैनात कुक गीता रसोई से नदारद मिली। उससे भी स्पष्टीकरण तलब किया गया है। अस्पताल से वाहन चोरी की घटनाओं के सवाल पर अधीक्षक ने जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। मरीजों से कहा कि जो दवा उपलब्ध हैं, वही दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें