फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो ट्रक चालकों और दो बाइक सवार युवकों की मौत

विज्ञापन
पेड़ से टकराने के बाद ट्रक का क्षतिग्रस्त अगला हिस्सा। संवाद - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा/बबेरू/नरैनी। होली में रंग के साथ सड़कें खून से भी रंगीं। दो बाइक सवार और दो ट्रक चालकों की सड़क हादसों में मौत हो गई, जबकि सात अन्य राहगीर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के रिसौरा गांव के पास गुरुवार देर रात कर्वी, चित्रकूट से धान लेकर ट्रक पनगरा (नरैनी) आ रहा था। तेज रफ्तार ट्रक जामुन के पेड़ से टकरा गया। ट्रक चालक नत्थू (35) पुत्र मेड़ा स्टेयरिंग में ही फंस गया। ट्रक खलासी नत्थू भी ट्रक के मलबे में फंस गया। दोनों पनगरा गांव के रहने वाले हैं।
कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार तिवारी ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। चालक को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। खलासी जिला अस्पताल में भर्ती है। बताया गया है कि चालक शराब के नशे में था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

दूसरी घटना में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के टोलाकलां-हरदौली गांवों के बीच शुक्रवार शाम सड़क किनारे खड़े बालू भरे ट्रक से दूसरा ट्रक टकरा गया। ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक लाला (27) पुत्र राजा निवासी अतर्रा की घटनास्थल पर मौत हो गई।
साथ में मौजूद उसका 3 वर्षीय बेटा उत्तम भी ट्रक में फंस गया। सीओ सियाराम व कोतवाली प्रभारी बांके बिहारी ने दोनों को बाहर निकाला। बच्चे को सीएचसी से जिला अस्पताल में भर्ती कराकर लाला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर, होलिका दहन की रात गिरवां थाना क्षेत्र के सपहाई कुरौली गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत में गर्गन पुरवा (अतर्रा) निवासी धर्मेद्र की मौके पर मौत हो गई थी। वह अतर्रा से ससुराल कुरेहा (बबेरू) जा रहा था। उसके साथ बाइक पर बैठा मनीष साहू (35) गंभीर रूप से घायल हो गया था।
देर रात जिला अस्पताल में उसकी भी मौत हो गई। वह अनवान (बबेरू) का रहने वाला था। अन्य हादसों में बिलगांव निवासी बाइक सवार राम किशोर (22), बदौसा निवासी सियाराम (26), सिंधनकला निवासी जयकिशोर (30), कल्लू (10), नरैनी के गंगापुरवा निवासी रामू (26), मां राजेश्वरी (50) घायल हो गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें