फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: उड़ीसा से एक करोड़ का गांजा लेकर आ रहे दो तस्कार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। एसटीएफ प्रयागराज और कोतवाली नगर की संयुक्त पुलिस टीम ने सूखे गांजे की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक करोड़ रुपये का गांजा किया है। गांजा पिकअप में लदा था। उड़ीसा से गांजा लाकर बिहार और मध्य प्रदेश के रास्ते से प्रयागराज व बरेली ले जा रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस के ऑपरेशन ईगल के तहत क्षेत्राधिकारी नगर राजीव प्रताप सिंह के नेतृत्व में रविवार की रात एसटीएफ प्रयागराज व कोतवाली बांदा की पुलिस ने अवैध सूखे गांजे की तस्करी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नरैनी रोड बांदा में नाकेबंदी करके एक पिकअप को पकड़ा। पिकअप वाहन में 210 किलो सूखा गांजा भरा था। जिसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार तस्करों में बहराइच जिले के चंद्रावा गांव निवासी मनोज कुमार मिश्रा व बरेली के देवचरा गांव निवासी असलम हैं।
पुलिस का कहना है कि इनके साथ श्रावस्ती के गिलौला निवासी हरीश गुप्ता उर्फ मोनू व बरेली के गिलौरा गांव निवासी यूसुफ अंसारी भाग गए। गिरफ्तारी टीम में शहर कोतवाल पंकज सिंह, एसआई रणेन्द्र कुमार सिंह (एसटीएफ), चौकी प्रभारी विश्वविद्यालय देवेन्द्र कुमार, चौकी प्रभारी मेडिकल कॉलेज दिलीप कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबिल अमित कुमार, चन्दन भारती, संतोष कुमार, किशन चन्द्र (एसटीएफ) व कांस्टेबल सागर यादव, निर्भय सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें