फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
Two prize crooks arrested in police encounter - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। एसओजी और मटौंध थाना पुलिस ने सोमवार को सुबह बाईपास हीरा पुरवा (मटौंध थाना क्षेत्र) में मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैरों में पुलिस की गोली लगी है, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम है। बदमाश लूट, चोरी आदि की वारदात को अंजाम दे रहे थे।
विज्ञापन

एसपी ने मुठभेड़ में पकडे़ गए बदमाशों के नाम गजोधर उर्फ जागेंद्र (मोहन पुरवा, मटौंध, बांदा) और अशोक वर्मा (रूप नगर, चरखारी, महोबा) बताए हैं। सोमवार सुबह दोनों बिना नंबर की बाइक पर चेहरे पर कपड़ा बांधकर मटौंध की तरफ से बांदा आ रहे थे। बाईपास तिराहे पर पुलिस ने रोकना चाहा तो भागे। पीछा करने पर पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों के पैरों में गोली लगी। इससे वह बाइक से गिर गए। पुलिस के मुताबिक बदमाशों के पास से चोरी व लूट का सामान 80 ग्राम सोना, 786 ग्राम चांदी व अन्य जेवर, 70 हजार रुपये, चोरी की बाइक और दो देसी तमंचे व कारतूस बरामद हुए हैं।
कई वारदात में शामिल थे
पुलिस के मुताबिक दोनों बदमाशों ने अक्तूबर में आबकारी सिपाही सरताज खां के क्योटरा स्थित मकान में लाखों के जेवर व नकदी चोरी कर लिए थे। शहर के पेट्रोलपंप के पास रोहित अवस्थी को मारपीट कर मोबाइल व नकदी लूट ली थी। इसी माह भूरागढ़ नई बस्ती में सुशील वाजपेयी की बाइक चोरी कर ली थी। मुठभेड़ और गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह गौर सहित एसओजी के एसआई मयंक चंदेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें