फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कोचिंग से घर जा रही छात्रा से ऑटो चालक समेत दो ने किया सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
पुलिस टीम के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार दोनों आरोपी - फोटो : कमल सिंह की फाइल फोटो।
विज्ञापन
बांदा। कोचिंग से पढ़कर ऑटो से गांव जा रही छात्रा से शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे ऑटो चालक और साथी ने कृषि विश्वविद्यालय के पास दुष्कर्म किया। किसी तरह घर पहुंची छात्रा ने आपबीती बताई। इस पर परिजनों ने कोतवाली में देर रात सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रविवार की सुबह मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दोनों के बाएं पैर में गोली लगी है। तीन डॉक्टरों के पैनल में हुए मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय छात्रा गांव से बांदा शहर कोचिंग पढ़ने आती है। शनिवार की शाम करीब सात बजे कोचिंग से गांव जाने के लिए ऑटो किया। ऑटो में चालक और उसका साथी ही थे। सड़क खराब होने का हवाला देकर छात्रा को सुनसान वाले रास्ते से ले गए। दोनों ने नशे की हालत में कृषि विश्वविद्यालय के पास सुनसान रोड पर बारी-बारी से छात्रा से दुष्कर्म किया और अस्त-व्यस्त हालत में छोड़कर भाग निकले।
छात्रा ने गांव पहुंचकर परिजनों को आप बीती बताई। परिजन उसे लेकर रात करीब 11 बजे कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने छात्रा के बयान लेकर पिता की तहरीर पर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की और ऑटो नंबर के आधार पर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की। करिया नाला के पास आरोपी कल्लू उर्फ मनोज यादव और बबेरू के अनिल वर्मा को संदिग्ध देखकर पुलिस ने टोका तो दोनों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दोनों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दोनों के बाएं पैर में गोली लगी है। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे 315 बोर के बरामद किए गए हैं। आरोपी मनोज यादव के खिलाफ देहात कोतवाली में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि रात में ही तीन डॉक्टरों के पैनल से छात्रा का मेडिकल कराया गया। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। छात्रा को जिला अस्पताल स्थित वन स्टाफ सेंटर में रखा गया है। छात्रा सदमे में है। वन स्टाफ सेंटर में छात्रा की देखरेख की जा रही है। परिजन भी वहां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें