फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मौसमी बुखार से सात दिन में दो लोगों की मौत

Wed, 24 Sep 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो- 07 जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की लाइन। संवाद
विज्ञापन
बांदा। मौसमी बुखार का कहर जारी है। 18 व 19 सितंबर को बुखार के चलते दो लोगों की मौत हो चुकी है। 15 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, पैथोलॉजी जांच में एक और युवक को डेंगू बुखार की पुष्टि हुई है। वहीं, जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की लंबी-लंबी लाइन लग रही है। मंगलवार को तकरीबन 1700 मरीज जिला अस्पताल पहुंचे। इनमें से 600 से ज्यादा मरीज बुखार के पहुंचे।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के बिजली खेड़ा मोहल्ला निवासी भूरी (80) को परिजनों ने 18 सितंबर को बुखार के चलते भर्ती कराया था। इलाज के दौरान उसकी शाम के समय जिला अस्पताल में मौत हो गई। इसी तरह से 19 सितंबर को बिसंडा थाना क्षेत्र के सिकलोढ़ी गांव निवासी अशोक (65) को बुखार के चलते भर्ती कराया गया था। उसकी इलाज के दौरान उसी रात मौत हो गई।
उधर, जिला अस्पताल में तिंदवारी की उमा देवी (45), निजामत पुरवा निवासी नरका (10), बिलगांव निवासी मुन्ना (59), दोहा गांव निवासी अंकुर वर्मा (5), परसौली गांव निवासी रज्जू (65), झील का पुरवा निवासी रुबीना (30), लुधौरा गांव निवासी रूबी (21), तिंदवारी निवासी प्रदीप (4), परसौड़ा गांव निवासी उपेंद्र (10 माह), जवाहर नगर निवासी शशि (13), जरैली कोठी निवासी अफफान (1), जरौनी गांव निवासी वंदना (तीन माह), निम्मीपार निवासी प्रियंका (3), बलखंडी नाका मोहल्ला निवासी गोविंदा (22), दांदौं गांव निवासी मुन्नी (40) को बुखार के चलते भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



ओपीडी में लगी रही लाइन, बुखार के 600 से ज्यादा मरीज पहुंचे
जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को डॉक्टरों के कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी-लंबी लाइन लगी रहीं। फिजिशियन डॉ. एसडी त्रिपाठी, डॉ. ह्दयेश पटेल, डॉ. अरमानुल हक आदि की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके गुप्ता की ओपीडी में महिलाएं अपने बच्चों को गोद में लिए अपनी बारी का इंतजार करतीं दिखीं। जिला अस्पताल में मंगलवार को 1700 मरीजों ने अपना पंजीयन कराया। इनमें से बुखार के 600 से ज्यादा मरीज पहुंचे। प्रत्येक डॉक्टर की ओपीडी 100 मरीजों का आंकड़ा पार कर गई।


डेंगू का एक और मरीज मिला, संख्या हुई आठ
जिला अस्पताल की पैथोलॉजी जांच में शहर कोतवाली क्षेत्र के कनवारा गांव निवासी रजत सिंह (18) को डेंगू बुखार की पुष्टि की गई है। यहां डेंगू के चार सैंपल लगाए गए थे। इनमें से एक को ही डेंगू की पुष्टि हुई है। अब डेंगू से मिलने वाले मरीजों की संख्या आठ पहुंच गई है। पैथोलॉजी में 299 मरीजों ने अपनी 1325 जांचें कराईं। डॉक्टर ने डेंगू मरीज को भर्ती होने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें