फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, तीसरा गंभीर

विज्ञापन
अजय - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। बिसंडा थाने के दो स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के निराला नगर अमलोहरा गांव निवासी अजय (40) 13 जनवरी की देर शाम बहन शकुंतला के घर ओरन गांव बाइक से जा रहे थेा। गांव के बाहर नहर पटरी के पास पड़ी गिट्टी पर बाइक फिसल गई, जिससे वह गिरकर गंभीर घायल हो गए। परिजनों ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखकर 14 जनवरी को कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन गांव निवासी यूसुफ (35) गांव के रामप्रसाद (25) के साथ मंगलवार की शाम झगड़े की सूचना पर चमरहा पुरवा गए थे। देर रात लौटते समय चमरहा पुरवा के पास सामने से आए वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान यूसुफ ने दम तोड़ दिया। रामप्रसाद का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

बिसंडा थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि बाइक फिसलने से अजय की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें