फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सीतापुर को आठ विकेट से हराकर फाइनल में पहुंचा रायबरेली

विज्ञापन
 अरछा में चल रहे मैच में शाट लगाता बल्लेबाज।संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट । सुभाष चैलेंज कप का पहला सेमीफाइनल मैच रायबरेली और सीतापुर के बीच मंगलवार को हुआ। रायबरेली ने आठ विकेट से सीतापुर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। सात रन देकर तीन विकेट चटकाने वाले अश्वनी को मैन आफ द मैच का खिताब दिया।
विज्ञापन

सीएमओ डाॅ. भूपेश द्विवेदी ने दोनों टीमों का टॉस कराया। रायबरेली ने टॉस जीत कर सीतापुर को पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। सचिन ने 55 गेंद में 67 रन और तन्मय 25 गेंदों में 17 रन बनाए। टीम 24.5 ओवर में 131 रन बना सकी। रायबरेली ओर से गेंदबाजी करते हुए अभिषेक ने चार ओवर में 25 रन और अश्वनी ने सात रन देकर तीन विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे रायबरेली के बल्लेबाज आमान 43 गेंद में 67 रन व सुधांशु ने 22 गेंदों में 32 रन बनाकर टीम को जीत दिलाया। ईओ लालजी यादव, गुलाब मौर्य, अनिल कुमार, शाहनवाज हुसैन, हैदर जहां, सौरभ नाहर, लोकेश सिंह, दीपक मिश्रा, अनुराग, आदेश, अनुराग, फिरोज अंसारी, रानू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें