फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बारिश में दो कच्चे मकान ढहे, गृहस्थी दबी

Tue, 29 Sep 2026 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो-27-भगवती नगर में मलबे से गृहस्थी का सामान निकालते परिजन। संवाद
विज्ञापन
तिंदवारी/पैलानी। लगातार बारिश के चलते सोमवार को तिंदवारी क्षेत्र के परसौंड़ा गांव और भगवती नगर में दो कच्चे मकान गिर गए। हादसे में घर में रखा अनाज और गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

परसौंड़ा में केसरिया यादव के कच्चे मकान की दीवार ढह गई। वहीं भगवती नगर निवासी शिवचरण प्रजापति का अटारीदार कच्चा मकान गिर पड़ा। शिवचरण ने बताया कि हादसे के समय परिवार के लोग बगल के मकान में सो रहे थे, जिससे उनकी जान बच गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
पैलानी एसडीएम भूपेंद्र सिंह के निर्देश पर लेखपालों ने बारिश से क्षतिग्रस्त मकानों का स्थलीय सर्वे किया। खप्टिहा कलां में लेखपाल अमित पटेल ने प्रमोद, सावित्री, प्रेमचंद समेत अन्य के घरों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की। क्षेत्र में बारिश से कई कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।
विज्ञापन

तिंदवारी में नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा साहू ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। पीड़ितों ने बताया कि मकान गिरने से राशन, कपड़े, बिस्तर और बर्तन समेत घरेलू सामान नष्ट हो गया। अध्यक्ष ने मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें