फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दो और नए मरीजों को डेंगू बुखार की पुष्टि, संख्या पहुंची 37

Fri, 17 Oct 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। हाईरिस्क मोहल्ले में शामिल खुटला मोहल्ले में डेंगू के मरीजों का मिलना बंद नहीं हुआ है। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी जांच में दो और नए मरीजों को डेंगू बुखार की पुष्टि की गई है। डेंगू से मिलने वाले मरीजों की संख्या अब 37 पहुंच गई है।
विज्ञापन

वायरल बुखार के साथ-साथ डेंगू के मरीज भी बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में गुरुवार को 12 सैंपल लगाए गए। इनमें से दो मरीज खुटला मोहल्ले की आकांक्षा गुप्ता (15) व कताई मिल मोहल्ले की गायत्री (28) को जांच में डेंगू बुखार की पुष्टि की गई है। इन मरीजों को डॉक्टरों ने भर्ती होने की सलाह दी है।
उधर, वायरल बुखार जोर पकड़े है। ट्रामा सेंटर में प्रतिदिन 20 से 25 मरीजों को भर्ती कराया जा रहा है। गुरुवार को भी त्योहारी सीजन होने के बावजूद डॉक्टरों की ओपीडी में मरीजों की खासी भीड़ रही। बृहस्पतिवार को 1200 मरीजों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। जिसमें तकरीबन 300 मरीज बुखार थे।
विज्ञापन

उधर, जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार का कहना है कि खुटला मोहल्ला हाई रिस्क की श्रेणी में है। यहां नियमित रूप से फागिंग और लार्वा निरोधक दवा का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें