फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: प्रधानमंत्री आवास की मजदूरी में 4.36 लाख का घोटाला उजागर

Fri, 17 Oct 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। नरैनी ब्लॉक के लहुरेटा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मजदूरी अंश का फर्जी भुगतान कर लाखों रुपये का घोटाला उजागर हुआ है। शिकायत मिलने पर शासन ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। आयुक्त ग्राम विकास ने बीडीओ को सात दिन के भीतर प्रकरण की पूरी जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

लहुरेटा गांव की गीता देवी, पूनम, आयशा, राममूरत सहित अन्य लाभार्थियों को मजदूरी नहीं मिली थी। शासनादेश के मुताबिक जिन लाभार्थियों को आवास मिला है, उनके खातों में ही मजदूरी का भुगतान होना आवश्यक है, लेकिन तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव और रोजगार सेवक ने लाभार्थियों के जॉब कार्ड व खाते की जानकारी का दुरुपयोग कर मजदूरी अपने चहेते अन्य कार्डों में डालकर हड़प ली।
इस फर्जीवाड़े में 39 लाभार्थियों की मजदूरी नहीं दी गई, जिससे कुल 4,36,407 रुपये का घोटाला हुआ। एक ही आवास आईडी में कई जॉब कार्डों में मजदूरी डालकर रकम हड़पने की भी जानकारी शिकायत में सामने आई है। ग्रामीणों के अनुसार यह घोटाला 2018-19 से 2022-23 तक चला।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच एडीओ आईएसबी योगेंद्र सिंह और जेई एमआई आयूब खान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जांच के पश्चात दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने शासन से तुरंत लाभार्थियों की मजदूरी पुनः उपलब्ध कराने और दोषियों को दंडित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें