फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कनवारा धांधू के डेरा में बारिश का पानी भरने से दो पक्ष आमने-सामने

Wed, 08 Jul 2026 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मुख्यालय से पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित कनवारा गांव के धांधू का डेरा में बारिश का पानी भर जाने से दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जानकारी मिलने पर मौके पर बड़ोखर ब्लॉक के बीडीओ, सचिव और लेखपाल ने मौके की स्थिति का जायजा लिया। दोनों पक्षों से रात तक वार्ता जारी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार धांधू का डेरा में दो बिरादरी में से एक बिरादरी ने अपनी भूमिधरी जमीन पर मकान निर्माण कराया हुआ है। इससे बारिश के पानी की निकासी न होने से दूसरी बिरादरी के घरों में पानी घुसने लगा है। इस पर दूसरी बिरादरी के लोगों ने एतराज जताया और मामले की शिकायत प्रधान आशीष यादव से की। प्रधान की सूचना पर मौके पर मंगलवार की देर शाम बीडीओ बड़ोखर सुभाषचंद्र, लेखपाल रमेश और सचिव आनंद कुमार मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने स्थिति का जायजा लेकर दोनों पक्षों से वार्ता कर पानी की निकासी का समाधान करने की बात कही है। सचिव आनंद कुमार ने बताया कि भूमिधरी जमीन में मकान बना है। इससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। दोनों पक्षों से बात की जा रही है। पानी निकासी का हल खोजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें