फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जेएन कालेज ग्राउंड में 200 फीट चौड़ा व 350 फीट लंबा होगा पंडाल

Wed, 08 Jul 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
सभा स्थल का जायजा लेते विद्युत निगम के मुख्य अ​भियंता व अन्य। स्रोत: निगम
विज्ञापन
बांदा। नौ जुलाई को जेएन कॉलेज ग्राउंड में होने वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के लिए पंडाल और मंच बनाने का काम शुरू हो चुका है। सोमवार की रात से शुरू हुई बरसात से तैयारियों में कुछ बाधा जरूर पड़ी है लेकिन प्रशासन पूरी ताकत से शहर व मैदान को तैयार करने में लगा है।
विज्ञापन




जनसभा के लिए मैदान में करीब 200 फीट चौड़ा और करीब 350 फीट लंबा पंडाल तैयार किया जा रहा है जो कि वाटरप्रूफ होगा। इसी तरह से अतिथियों के लिए तैयार किए जा रहे मंच की लंबाई 52 फीट होगी और इसकी चौड़ाई करीब 32 फीट रखी जाएगी। मंच के सामने करीब 125 फीट की डी बनेगी और इसके बाद मीडिया, पार्टी पदाधिकारी व जनता के लिए बैठने की व्यवस्था की जाएगी। मंच के ठीक पीछे दो सेफ हाउस बन रहे हैं।



मुख्य पंडाल के दोनों ओर बैठने वाली जनता को मुख्यमंत्री का संबोधन साफ-साफ दिखाई व सुनाई दे। इसके लिए मंच के दोनों ओर छह बड़ी एलईडी डिस्प्ले लगाए जाएंगे। जिससे दूर बैठे लोग भी मुख्यमंत्री को सुन सकें। गर्मी व उमस को देखते हुए करीब एक सैकड़ा कूलर व 120 पोल फैन होंगे।
विज्ञापन




जिससे मौसम के अनुसार घटाया-बढ़ाया जा सकेगा। मंच को वातानुकूलित करने के लिए भी एयर कंडीशन की व्यवस्था होगी। जनसभा में करीब 15 से 20 हजार लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, बिजली व्यवस्था को लेकर मुख्य अभियंता ने अधिकारियों के साथ सभा स्थल का जायजा लिया।







बरसात से मैदान हुआ गीला, बढ़ेगी मेहनत



बांदा। सोमवार की रात से हो रही बरसात के कारण आयोजन स्थल का मैदान गीला हो चुका है। ऐसे में अगर बुधवार को धूप खिलती है तो मैदान ठीक रहेगा। नहीं तो प्रशासन को मैदान को ठीक करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। अगर ज्यादा मैदान गीला हुआ तो ईंट बिछाकर सभा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें