फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर और नदी में डूबकर दो बालिकाओं की मौत

विज्ञापन
बालिका की नहर में डूबकर मौत के बाद शोकग्रस्त घुमंतू परिवार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 विसर्जित किए गए महबुलिया के फूल बीनने गई घुमंतू परिवार की दो वर्षीय बालिका की नहर के गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। दूसरी घटना में नौ वर्षीय बालिका नहाते समय नदी में डूब गई। बाहर निकाले जाने पर कुछ देर में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



पहली घटना तिंदवारी थाना क्षेत्र के मूंगुस गांव की है। यहां पिछले कई वर्षों से घुमंतू (खाना बदोश भांट) परिवार डेरा डाले हैं। बुधवार को महबुलिया पर्व पर गांव की बालिकाओं ने नहर में महबुलिया के फूल विसर्जित किए थे। यह फूल बीनने के लिए घुमंतू रामखिलावन की दो वर्षीय पुत्री काजल नहर के गड्ढे में उतर गई। गहरे पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई। मृतका का परिवार मूल रूप से कानपुर के टिकवा का रहने वाला है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया।

दूसरी घटना जसपुरा थाना क्षेत्र के अमारा गांव में हुई। यहां बुधवार को सुबह उमाशंकर अग्निहोत्री की नौ वर्षीय पुत्री प्रिया स्कूल से आने के बाद किशोर उम्र भाई रज्जू और शोभित के साथ गांव के नजदीक स्थित चंद्रावल नदी नहाने गई थी। पैर फिसलने पर वह गहरे पानी में जा गिरी। दोनों भाइयों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। गांव वालों ने प्रिया को बाहर निकाला और तत्काल जसपुरा सीएचसी लाए। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।  थानाध्यक्ष राम औतार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें