फोटो - 04 पुलिस की गिरफ्त में आरोपी व बरामद सामान। संवाद
- फोटो : 1
जसपुरा (बांदा)। जसपुरा में पुलिस ने देर रात चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से पांच किलो 150 ग्राम गांजा, दो तमंचे और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
प्रभारी निरीक्षक ऋषिदेव सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात गौरीकला मोड़ पर गश्त कर रहे थे। तभी सूचना मिलने पर टीम के साथ रामपुर चौराहा के पास घेराबंदी की, जहां बाइक सवार तस्करों ने रोकने पर भागने का प्रयास किया और पुलिस पर फायर भी किया।
पुलिस ने पीछा कर नीलेश सिंह और भोला सिंह नामक दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने हमीरपुर और बांदा में गांजा तस्करी की बात स्वीकार की। जसपुरा थाने में उनके खिलाफ एनडीपीएस, आर्म्स और बीएनएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।