बांदा। पूर्व ब्लाक प्रमुख व किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी नवाब सिंह से शुक्रवार को दो दोस्तों ने मुलाकात की और हालचाल जाना। मुलाकात सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई गई।
जेल अधिकारी नवाब की सुरक्षा को लेकर खासे चौकन्ने हैं। नवाब से उन्हीं की मुलाकात कराई जा रही है, जिनके नाम नवाब ने ही सुझाए हैं। शुक्रवार को उसी सूची के दो व्यक्ति दिवारी लाल कुशवाहा व दीपक यादव की नवाब से मुलाकात कराई गई। ये दोनों नवाब के दोस्त बताए गए हैं। मुलाकात जेल मैनुअल के अनुसार 30 मिनट कराई गई। मुलाकात के समय एलआईयू व सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रहे। अधीक्षक अविनाश का कहना है कि मुलाकात जेल नियमों के अनुरूप कराई गई है। (संवाद)