फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दो किसानों की ठंड से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/बबेरू। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में फसल की सिंचाई करने गए दो किसानों को ठंड लग गई। हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मरका थाना क्षेत्र के गुजेनी गांव निवासी फूलचंद पटेल (50) सोमवार की सुबह फसल सींचने गए थे। लौटने पर मवेशियों को चारा पानी दिया। इस बीच ठंड लगने से कंपकंपा गए तो परिजनों ने उन्हें कंबल ओढ़ाया और सीएचसी बबेरू ले गए। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फूलचंद के पास पांच बीघा खेती है। पत्नी विशाखा व दो पुत्र हैं।
उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के निलाथू गांव निवासी कल्याण कुमार (48) रविवार की रात फसल सींचने गए थे। सोमवार की सुबह लौटे तो ठंड से कांप रहे थे। परिजनों ने आग जलाकर तपाया, लेकिन हालत नहीं सुधरी। उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बड़े भाई राजकरन पटेल ने बताया कि घर में पत्नी अनीता हैं। दो पुत्र हैं। तीन बीघा जमीन है। तहसीलदार लखन सिंह राजपूत ने बताया कि दो किसानों की ठंड से मौत की सूचना मिली है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर किसान दुघर्टना बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें