पैलानी। देवर के बंद मकान का ताला तोड़कर सीढ़ी के सहारे भाभी के घर में दाखिल हुए चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे पांच लाख रुपये कीमत के जेवरातों में हाथ साफ कर दिया। सुबह सोकर उठीं मकान मालकिन ने देखा तो पुलिस को जानकारी दी। ताला तोड़ने वाला हथियार भी पुलिस ने बरामद किया है।
चिल्ला थाना अतरहट गांव निवासी महिला किसान कुंजवती दीक्षित ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह अपनी नातिन के साथ 24 जनवरी की रात सोई हुई थी। रात में चोरों ने देवर के घर का ताला तोड़कर सीढ़ी लगाकर उसके घर घुस आए और बहू के कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे पांच लाख रुपये कीमत के जेवरातों में हाथ साफ कर दिया। कुंजवती जिस कमरे में सोई थी उस कमरे की कुंडी को भी बाहर से बंद कर दिया था। सुबह जागने पर पड़ोसियों की मदद से कमरे को खुलवाया गया। मकान के चबूतरे से ताला तोड़ने वाला हथियार भी बरामद किया गया है। चिल्ला थानाध्यक्ष कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।