फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में नहा रहे दो ममेरे भाइयों की डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मामा के घर गए 13 वर्षीय बालक और उसका 12 वर्षीय ममेरा भाई एक साथ नदी में नहाते समय डूब गए। दोनों की मौत हो गई। उनके दो अन्य साथियों को बचा लिया गया।
विज्ञापन

बांदा शहर के रामलीला रोड निवासी विष्णु अवस्थी का पुत्र सोनू अवस्थी (13) कई दिन पहले जसपुरा थाना क्षेत्र के गौरी कलां गांव अपने मामा के घर गया था। शनिवार को सुबह वह अपने ममेरे भाई आदर्श (12) पुत्र दिनेश और गांव के कुछ अन्य बालकों के साथ गांव के नजदीक चंद्रावल नदी नहाने गया था। सभी बालक एक साथ नदी में नहा रहे थे।
इसी बीच सोनू और आदर्श गहरे पानी में चले गए। दोनों डूब गए। उनके साथ नहा रहे दो अन्य बालक बच निकले। उन्होंने भागकर गांव में सूचना दी। परिजनों और ग्रामीणों ने नदी में तलाश शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद दोनों बालकों के शव निकाले गए। ग्रामीणों के मुताबिक घटनास्थल पर पानी ज्यादा गहरा नहीं है। लेकिन बालकों के डूबने के लिए काफी था। जसपुरा थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी मौके पर पहुंचे और दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें