बांदा। जिले में कोरोना संक्रमित दो लोग मिले। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना बुलेटिन में बृहस्पतिवार को दो पॉजिटिव केस मिले। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि कुल रोगियों की संख्या 10700 हैं।
स्वस्थ रोगियों की संख्या 10505 है। सक्रिय रोगी 61 और स्वस्थ होने वालों में 12 लोग शामिल हैं। मौत का आंकड़ा शून्य है। कुल मौतें 147 हुई हैं। दो पॉजिटिव रोगियों में एक-एक शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के हैं।