फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूब दो भाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बदौसा। परिजनों के साथ खेत गए दो भाई बागै नदी में नहाने के दौरान डूब गए। कई घंटे बाद देर शाम पुलिस के गोताखोरों ने दोनों के शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर नदी से बरामद किए।
विज्ञापन

लमहेटा गांव के मजरा शिवहारी निवासी रामसुफल यादव के पुत्र नीरज (10) और अंशू (8) दोपहर करीब दो बजे बागै नदी में नहा रहे थे। घर के अन्य लोग खेत में फसल काट रहे थे। नहाते समय दोनों नदी में डूब गए, लेकिन किसी को पता नहीं चला।
शाम को परिजन खेत से लौटे तो बच्चों के न मिलने पर तलाश शुरू की। नदी में डूबने की आशंका पर पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष नरेश प्रजापति और लम्हेटा चौकी प्रभारी बृजेश कुमार मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से रात करीब आठ बजे दोनों के शव घटनास्थल से करीब दो सौ मीटर दूर बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें