Phase II sanitization at Gular Naka
- फोटो : BANDA
बांदा। शहर के गूलर नाका में पाजिटिव की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आ जाने के बाद भी गुरुवार को यहां व आसपास दूसरे चरण का सैनिटाइजेशन किया गया। अग्निशमन विभाग ने फायर टैंकर से दवा मिश्रित पानी का छिड़काव किया।
अग्निशमन क्षेत्राधिकारी अनूप सिंह ने बताया प्रतिदिन शहर के दो से तीन मोहल्लों का सैनीटाइजेशन किया जाएगा। उधर, नगर पालिका परिषद द्वारा शुरू किए गए सैनिटाइजेशन के दूसरे दिन गुरुवार को चौसठ जोगिनी, खाईपार नई बस्ती, हरिजन बस्ती, बकरा मंडी, दाताकुटी आदि में सैनिटाइजेशन किया गया।
ईओ संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि 13 अप्रैल को कालूकुआं चौराहा, गायत्री नगर तिराहा, भल्ला का पुरवा, चमड़ा मंडी, कपरिया डेरा आदि में सैनीटाइजेशन किया जाएगा। संवाद